Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों को दी मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी
  • अल्मोड़ा

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों को दी मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
default featured image

अल्मोड़ा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक कर मतगणना स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फलसीमा अल्मोड़ा की व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों को ब्रीफ किया। सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 जून 2024 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए जनपद के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12-12 टेबल बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ईटीबीपीएस की स्कैनिंग के लिए 100 टेबल बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब स्कैनिंग का कार्य समाप्त हो जाएगा तो उनकी गणना के लिए 40 टेबल की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सभी दलों एवं प्रत्याशियों को कहा कि अपने अपने काउंटिंग एजेंट बनाए जाने हेतु निर्धारित प्रारूप 18 भरकर प्रस्तुत करें। जिससे कि समय से सभी अभिकर्ताओं के पास बनाए जा सकें। उन्होंने बताया कि प्रारूप 18 निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि मतगणना हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित कर ली जाएं तथा भारत निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वाराहाट सुनील राज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की उम्मीदवार किरन आर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, भाजपा के कैलाश गुरुरानी, कांग्रेस के प्रतिनिधि कुंदन सिंह भंडारी, निर्मल रावत समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के लिए और करना होगा इंतजार, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक फिर बढ़ी
Next: पंजीकरण नहीं होने पर एजेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.