Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंजीकरण नहीं होने पर एजेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया
  • देहरादून

पंजीकरण नहीं होने पर एजेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। चारधाम यात्रा के लिए यूपी स्थित गाजीपुर से यात्रियों के जत्थे को लेकर पहुंचे टूरिस्ट एजेंट का सब्र सोमवार को टूट गया। कई दिनों बाद भी पंजीकरण नसीब नहीं होने पर एजेंट ने पंजीकरण केंद्र में आत्महत्या का प्रयास किया। केंद्र में यात्रियों की भीड़ के बीच एजेंट के ऐसा करते ही अफरातफरी के स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने एजेंट को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को 50 वर्षीय एजेंट रवि कुमार पांडे ने चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण की बिल्डिंग में पहले माले की रैलिंग से गमछे के सहारे आत्महत्या का प्रयास किया। सरेआम इस घटना से केंद्र में अफरातफरी फैल गई। रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र में ठहरे यात्री भी यह देख दंग रह गए। इस बीच केंद्र में तैनात पुलिसकर्मियों ने एजेंट रविंद्र को संभाला। हिरासत में लेकर उससे आवश्यक जानकारी हासिल की।
सीओ संदीप नेगी ने बताया कि रवि ग्राम बालापुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर, यूपी का निवासी है। पेशे से टूरिस्ट एजेंट रवि लोगों को चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को बहला-फुसलाकर पैसे ऐंठने की फिराक में था। रजिस्ट्रेशन बंद होने के चलते रवि ने यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाया। पंजीकरण केंद्र में आत्महत्या का प्रयास करने का नाटक किया। यात्रियों में भय और शांति व्यवस्था को भंग करने के आरोप में आरोपी का चालान किया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों को दी मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी
Next: जानकीचट्टी में करंट लगने से एक घोड़े की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.