Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजमा उत्पादन में जैव उर्वरक के प्रयोग से अधिक पैदावार
  • नैनीताल

राजमा उत्पादन में जैव उर्वरक के प्रयोग से अधिक पैदावार

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर की ओर से गुरुवार को ओखलकांडा के ग्राम पंचायत भद्रेठी पतलोट में एक दिवसीय कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय काश्तकारों को राजमा उत्पादन में जैव उर्वरक के प्रयोग से अधिक पैदावार प्राप्त करने के गुर सिखाए गये। साथ ही काश्तकारों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय वीर सिंह ने कृषकों को जैविक वृद्धिकारक जीवाणु (जैव उर्वरक) के प्रयोग एवं लाभ के बारे में बताया। उन्होंने राजमा फसल में जैव उर्वरक के प्रयोग की विधि बताई। डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कृषकों को उत्तम बीजों के चयन एवं भंडारण की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने विवि द्वारा विकसित जैव उर्वरक काश्तकारों को नि:शुल्क वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान निर्मल मटियाली ने वैज्ञानिकों का धन्यवाद जताया। यहां आमिर खान, संदीप कुमार, प्रेम गौनिया, नंदन सिंह, भुवन चंद्र, लीलाधर परगाई, भोलादत्त परगाई समेत आसपास के किसानों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आसन बैराज झील के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Next: डीएम ने ली जिला योजना की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.