Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डीएम ने ली जिला योजना की समीक्षा बैठक
  • नैनीताल

डीएम ने ली जिला योजना की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
rns featured image new

धनराशि खर्च नहीं की तो दूसरे विभाग को हस्तांतरित करें : डीएम

 

नैनीताल। डीएम डीएस गर्ब्याल ने गुरुवार को विकास भवन में जिला योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जो विभाग अवमुक्त धनराशि का व्यय नहीं कर पा रहे हैं, उस धनराशि को दूसरे विभागों को हस्तांतरित कर दिया जाए। कहा कि राज्य व केंद्र से आने वाले बजट का सही उपयोग किया जाना बेहद जरूरी है। ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हों। बैठक में डीएम ने कृषि, उद्यान, पर्यटन, मत्स्य व पशुपालन सहित स्वरोजगार से जुड़े कार्यों पर फोकस बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेब उद्यान विकसित करने पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी को सेब की नर्सरी तैयार करने के साथ ही सेब उत्पादन करने वाले कृषकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा कि सेब उत्पादन में रुचि रखने वाले कृषकों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। इसके लिए उन्होंने उद्यान विभाग को धनराशि भी आवंटित की। पशु चिकित्साधिकारी को धारी, ओखलकांडा क्षेत्र में पशु कृत्रिम गर्भाधान अभियान चलाने को कहा। सीईओ केके गुप्ता को प्राथमिक विद्यालयों के रूपांतरण के लिए प्रत्येक ब्लॉक के दस-दस विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेतालघाट क्षेत्र में मसाले प्रोसेसिंग यूनिट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। अर्थ एवं संख्याधिकारी एलएम जोशी ने बताया कि जिला योजना के तहत 42.32 करोड़ अवमुक्त हुए थे। डीएम ने सभी अधिकारियों से लक्ष्य के सापेक्ष व्यय करना सुनिश्चित करने को कहा। यहां सीडीओ नरेंद्र भंडारी, डीएफओ टीआर बीजूलाल, सीएमओ डॉ.भागीरथी जोशी, पीडी अजय सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजमा उत्पादन में जैव उर्वरक के प्रयोग से अधिक पैदावार
Next: अवैध खनन मामले में राज्य सरकार सहित एमडीडीए शपथपत्र पेश करें : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.