Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आसन बैराज झील के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
  • देहरादून

आसन बैराज झील के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
rns featured image new

विकासनगर। हरबर्टपुर-पांवटा हाईवे पर आसन बैराज झील के पास बुधवार रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक बदरीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी के बेटे हैं। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को दो लोग कार से आसन बैराज गए थे। बुधवार रात को दोनों कार सवार बारह बजे के करीब आसन बैराज से वापस हरबर्टपुर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर झील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें कार सवार सुदर्शन सती (32) पु़त्र जगदंबा प्रसाद सती निवासी रुचिपुरा, माजरा पटेलनगर देहरादून की मौके पर मौत हो गयी। जगदंबा प्रसाद सती बदरीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी रहे हैं। जबकि कार सवार जीएमवीएन के अध्यक्ष और धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर सिंह का बेटा प्रियांशू रांगड़ निवासी रुचिपुरा माजरा पटेलनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर हिमानी चौधरी ने बताया कि प्रियांशू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काश्तकारों ने की सरकारी आलू बीज उपलब्ध कराने की मांग
Next: राजमा उत्पादन में जैव उर्वरक के प्रयोग से अधिक पैदावार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.