Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार विधि विवादित किशोर ताकुला से बरामद, स्कूटी भी कर ले गया चोरी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार विधि विवादित किशोर ताकुला से बरामद, स्कूटी भी कर ले गया चोरी

RNS INDIA NEWS 31/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस, एसओजी, थाना सोमेश्वर (चौकी ताकुला) की संयुक्त टीम द्वारा विधि विवादित किशोर को बरामद एसओजी टीम ने राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार विधि विवादित किशोर को चोरी की स्कूटी सहित बरामद कर लिया है। बीते बुधवार को जिला परिवीक्षा अधिकारी द्वारा सूचना दी गई कि एक विधि विवादित किशोर सुबह राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार हो गया है। इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर दर्ज की गई थी। फरार होने के बाद किशोर ने रोडवेज वर्कशॉप के पास से एक स्कूटी संख्या यूके01 बी 3268 चोरी कर ताकुला क्षेत्र की ओर निकल गया। स्कूटी स्वामी द्वारा उसी रात कोतवाली अल्मोड़ा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशानुसार फरार किशोर की शीघ्र तलाश के लिए संबंधित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम ने व्यापक खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों और ठोस सुरागरसी-पतारसी के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम ने विधि विवादित किशोर को ताकुला क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी सहित संरक्षण में ले लिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, अपर उपनिरीक्षक रमेश टम्टा, हेड कांस्टेबल रमेश काला, कांस्टेबल सुन्दर लाल, राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस झांकी के कलाकारों को 50-50 हजार रुपये का इनाम
Next: वनाग्नि एक गंभीर चुनौती; समाधान को सामूहिक प्रयास आवश्यक: धौलाखंडी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.