Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि एक गंभीर चुनौती; समाधान को सामूहिक प्रयास आवश्यक: धौलाखंडी
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि एक गंभीर चुनौती; समाधान को सामूहिक प्रयास आवश्यक: धौलाखंडी

RNS INDIA NEWS 31/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा, पी.के. धौलाखंडी ने लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा भैंसोड़ी में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में वनाग्नि को गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बिनसर अभ्यारण्य अब अपनी नैसर्गिक सुंदरता के बजाय वनाग्नि क्षेत्र के रूप में जाना जा रहा है, और इस तस्वीर को बदलने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। 24 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में ताकुला, हवालबाग और भैंसियाछाना विकासखंड के 36 विद्यालयों के 463 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ‘गांव से बढ़ता पलायन’, ‘वनाग्नि- कारण एवं निदान’ और ‘आपको कौन सी ऋतु अच्छी लगती है’ जैसे विषय दिए गए थे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं में राजकीय इंटर कॉलेज भाकूना की सलोनी भाकुनी, पायल आर्या, श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियाल गांव की आरती बिष्ट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोटियाल गांव की पायल बिष्ट को पुरस्कृत किया गया। उपखंड विकास अधिकारी आनंद बल्लभ भट्ट ने संस्था के प्रयासों की सराहना की, जबकि लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 28 वर्षों से आयोजित की जा रही है। समारोह में विलेज वेज की निदेशक मनीषा पांडे और पहरू के संपादक डॉक्टर हयात रावत ने भी बच्चों की प्रतिभा और कुमाऊनी भाषा व संस्कृति को बचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, सरपंच दिनेश पिलख्वाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार विधि विवादित किशोर ताकुला से बरामद, स्कूटी भी कर ले गया चोरी
Next: भाजयुमो अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.