Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एनसीसी के कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एनसीसी के कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी, अल्मोड़ा के कमान अधिकारी कर्नल एम.के. कांडपाल ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मिला बहुगुणा ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण से सजी कलाकृति और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कर्नल कांडपाल ने विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा प्राचार्य से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनसीसी कैडेट को संगठन से जुड़ी सभी सुविधाएं और लाभ समय पर मिलें, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को मिलने वाले बोनस अंक और अन्य प्राथमिकताओं की जानकारी कैडेट्स को नियमित रूप से दी जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. मिला बहुगुणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी अंजलि गंगोला और एनसीसी प्रशिक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू उपयोग उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हेक्टेयर भूमि हुई राज्य सरकार में निहित
Next: अवैध रूप से तुन की लकड़ी ले जा रहे तीन गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.