Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध रूप से तुन की लकड़ी ले जा रहे तीन गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त
  • अल्मोड़ा

अवैध रूप से तुन की लकड़ी ले जा रहे तीन गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वन संपदा की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान के तहत द्वाराहाट थाना पुलिस ने सोमवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए तुन प्रजाति की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिनी ट्रक से कुल 101 नग लकड़ी बरामद की है, जिसे बिना किसी वैध अनुमति के ढोया जा रहा था। ट्रक को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में खनिज और वन संपदा के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में द्वाराहाट पुलिस टीम ने सोमवार रात में गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौखुटिया रोड से एक सफेद रंग का मिनी ट्रक संख्या यूके02 सीए0118 आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक के पिछले हिस्से में चिरी हुई लकड़ी भरी हुई पाई गई। ट्रक चालक और उसके साथ बैठे व्यक्तियों से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर लकड़ी की गिनती की गई, जिसमें 64 बल्ली और 37 तख्ते, कुल 101 नग तुन प्रजाति की लकड़ी पाई गई। बिना वैध अनुमति के परिवहन करने पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ट्रक समेत लकड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में द्वाराहाट थाने में एफआईआर संख्या 14/2025 के तहत वन अधिनियम की धाराओं 26/41/42(1)/52 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान योगेश कुमार (33) निवासी कनार वार्ड, विजय कुमार (26) निवासी मेहल चौरा, और दिनेश कुमार (38) निवासी हसनपुर, जिला बिजनौर (वर्तमान पता द्वाराहाट) के रूप में हुई है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के साथ कांस्टेबल मनमोहन सिंह और अनुज त्यागी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एनसीसी के कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण
Next: अल्मोड़ा में प्रथम रैंडमाइजेशन सम्पन्न, पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम चयनित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.