Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भू उपयोग उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हेक्टेयर भूमि हुई राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भू उपयोग उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हेक्टेयर भूमि हुई राज्य सरकार में निहित

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में भू उपयोग उल्लंघन के मामलों पर उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड भू अधिनियम के तहत भूमि क्रय की अनुमति के बाद गलत प्रयोजन में उपयोग करने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखंड भूमि उपबंध और भू उपयोग अधिनियम की धारा 154 (4)(3)(क) के तहत अब तक कुल 532 प्रकरणों में भूमि क्रय की अनुमति दी गई, जिनमें से 88 मामलों में भू उपयोग का उल्लंघन सामने आया। इनमें से 42 मामलों में धारा 166-167 के अंतर्गत वाद दायर किए गए हैं। वहीं, धारा 154 (4)(3)(ख) के अंतर्गत 963 मामलों में दी गई अनुमति के सापेक्ष 172 प्रकरणों में उल्लंघन पाया गया, जिनमें से 112 पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, धारा 154 (4)(1)(क) के अंतर्गत प्रदेश में भू उपयोग उल्लंघन के कुल 147 मामलों में कार्रवाई जारी है। देहरादून जिले में ऐसे 77 प्रकरण सामने आए, जिनमें से 50 पर कार्रवाई चल रही है। हरिद्वार में 20, पौड़ी में 17, टिहरी में 29 और उत्तरकाशी में एक मामले में कार्रवाई की जा रही है। अल्मोड़ा के तीन मामलों में से एक की भूमि राज्य सरकार में निहित की जा चुकी है।

अब तक प्रदेश में भू उपयोग उल्लंघन के कारण 3.006 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार के अधीन की गई है। इनमें कपकोट, बागेश्वर में मौन पालन के लिए क्रय की गई 0.040 हैक्टेयर भूमि, रुद्रपुर (उधमसिंहनगर) में 1.6530 हैक्टेयर, सिलटोना कैंचीधाम (नैनीताल) में कृषि प्रयोजन हेतु 0.555 हैक्टेयर, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में 0.020 हैक्टेयर, चौखुटिया (अल्मोड़ा) में रिसॉर्ट हेतु क्रय की गई 0.713 हैक्टेयर और कोट्यूड़ा (अल्मोड़ा) में 0.025 हैक्टेयर भूमि शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भू प्रबंधन, भू व्यवस्था और सुधार को लेकर एक सशक्त भू कानून लागू हो गया है। जनभावनाओं के अनुरूप कृषि एवं उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। भू अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है और इस संबंध में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया है। इसी के साथ जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। भू अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, और इस तरह की जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जा रहा है। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुर्सी छूने पर पीटने की आरोपी शिक्षिका को किया सम्बद्ध
Next: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एनसीसी के कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.