Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रात में ही मिला बच्चे का शव, गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए तीन पिंजरे
  • रुद्रप्रयाग

रात में ही मिला बच्चे का शव, गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए तीन पिंजरे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जिला पंचायत सीट सारी के अंतर्गत सिंद्रवाणी गांव में बीते दिनों गुलदार पांच वर्षीय दक्ष को आंगन से उठा ले गया था। देर रात तक चले सर्च अभियान के बाद बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाए और मचान भी बनाए जा रहे हैं। बुधवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन और डीएफओ गढ़वाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी बच्चे के गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे की मां से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सिंद्रवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आंगन में मां के सामने गुलदार दक्ष को उठा ले गया था। सूचना मिलते ही पहुंची वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों ने रात में ही सर्च अभियान चलाया। वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस टीम सर्च अभियान में शामिल रहे। इसके बाद रात लगभग 11 बजे बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। इसके बाद बुधवार सुबह जिलाधिकारी प्रतीक जैन, अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे गढ़वाल के डीएफओ महात्म यादव, एसडीओ देवेंद्र पुंडीर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार समेत एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें गांव पहुंचीं। डीएम और डीएफओ ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रावत ने परिवार को उचित मुआवजा व नौकरी देने और मकान को ठीक करवाने की मांग की। देहरादून से ट्रैंकुलाइजर डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुलाया: डीएफओ गढ़वाल महात्म यादव ने बताया कि जल्द गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। देहरादून से गुलदार के ट्रैंकुलाइज के लिए प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुला लिया गया है जबकि गांव में मचान बनाकर यहां उपकरण सहित कुशल वन कर्मी को तैनात किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौजखान का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
Next: विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.