Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रास्ते के विवाद में दो भाईयों ने की तीसरे भाई की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

रास्ते के विवाद में दो भाईयों ने की तीसरे भाई की हत्या

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा के गांव सैजना में मंगलवार की रात 11:30 बजे रास्ते के विवाद में दो भाईयों ने अपने भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मूल रूप से गांव दमखोदा बहेड़ी जिला बरेली के रहने वाले नवी हसन (45) पुत्र छोटे हाल निवासी ग्राम सैजना ईंट भट्टे पर मेहनत मजदूरी करने का कार्य करता था। उसका घर गली में अंदर है, जबकि उसका एक बड़ा भाई जमाल हसन व छोटा भाई वली हसन का घर गली के कोने पर है। जमाल हसन की जेसीबी मशीन है। मंगलवार रात जमाल हसन ने अपनी जेसीबी गली में खड़ी कर दी। जिसके कारण नवी हसन के घर जाने का रास्ता बंद हो गया। जब नवी हसन का बेटा फुरकान अपना पिकअप वाहन लेकर आया तो उसने जमाल हसन से रास्ते में जेसीबी खड़ी करने का विरोध किया। कहा अब रास्ते में दोबारा जेसीबी खड़ी मत करना। इस पर दोनों की कहासुनी हो गई। इतनी देर में नवी हसन भी मौके पर आ गया। आरोप है कि जमाल हसन व वली हसन, जमाल की पत्नी रमीशा बानो, पुत्र शाहबुद्दीन व ताजुद्दीन, दामाद तौफीक पुत्र सद्दीक निवासी दलेरगंज पीलीभीत ने नवी हसन व उसके पुत्र पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक डंडा नवी हसन के सिर पर लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन सुबह के इंतजार में उसे वापस घर ले गए। बुधवार तड़के नवी हसन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दोबारा सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवी हसन के पुत्र फुरकान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपियों के तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर मैकेनिक लापता, गुमशुदगी दर्ज
Next: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.