
देहरादून। राह चलते बाइक सवार ने युवती से छेड़छाड़ की। आरोपी है कि अचानक पीछे से कमर के पास आरोपी ने हाथ मारा। इससे उसका मोबाइल भी गिरकर टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि वह बीते 11 मार्च को अपनी सहेली के साथ मांडूवाला से अपने रूम पर जा रही थी। इस दौरान पोल्ट्री फार्म के गेट से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार डीबीआईटी के छात्र शिवम ने पीछे से हाथ मारा और बदतमीजी करके भाग गया। इस कारण उसका मोबाइल भी टूट गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शिवम के साथ मोटर साईकिल में सौरव नाम का लड़का भी बैठा था। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि लज्जा भंग करने से सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

