Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्वार्टर खाली करने के नोटिस पर भड़के कॉलोनीवासी
  • देहरादून

क्वार्टर खाली करने के नोटिस पर भड़के कॉलोनीवासी

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी में क्वार्टर खाली करने के नोटिस पर लोगों का पारा चढ़ गया। हॉकी मैदान पर एकत्रित हुए आक्रोशित लोगों ने संस्थान महाप्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला आग के हवाले कर अपने गुस्से का इजहार किया। चेताया कि क्वार्टर आवंटन रद्द किया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गुरुवार को आईडीपीएल आवासीय कल्याण समिति के बैनर तले आक्रोशित लोग आईडीपीएल हॉकी मैदान पर एकत्रित हुए। यहां आईडीपीएल महाप्रबंधक पर सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समिति सचिव सुनील कुटलैहड़िया ने बताया कि सप्ताह भर पहले आवासीय कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आईडीपीएल महाप्रबंधक संजय सिंह से मिला और उनसे क्वार्टरों के बाबत आवंटन रद्द नहीं करने का नोटिस न देने पर वार्ता की। करीब एक घंटे चली वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। फिर भी महाप्रबंधक से क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को बेघर नहीं करने की गुहार लगायी। आरोप लगाया कि हठधर्मिता दिखाते हुए आईडीपीएल प्रबंधन ने क्वार्टर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया, जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी घर देने की घोषणा कर रहे हैं वहीं आईडीपीएल महाप्रबंधक कॉलोनी में रहने वाले लोगों को घर से बाहर करने की तैयारी कर रहे हैं। बेघर किया तो बिजली और पानी का बिल देने को बाध्य नहीं होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाप्रबंधक की होगी। प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष रामेश्वरी चौहान, सारिका, मौली, जन्मदेई, महावीर सिंह, कृष्णा , सूरज, नंदिनी, विमला देवी, एमएच रतूड़ी, कुसुम थापा, स्वरूपी देवी, दया, संगीता, संजीव, सतेंद्र राणा, अभिषेक, नीलम चंदानी, शमीम, मोहित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीजी हेल्थ ने लिया चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा
Next: हमले में घायल दूसरे हाथी की तलाश रही जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.