Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीजी हेल्थ ने लिया चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा
  • चमोली

डीजी हेल्थ ने लिया चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

चमोली। स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। स्वास्थ्य महानिदेशक के चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। कहा कि तीर्थस्थलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ‌इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरे मनोयोग के साथ तैयार रहना है। स्वास्थ्य महानिदेशक गोपेश्वर जिला चिकित्सालय पहुंची। सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि ‌यात्रा पड़ाव व तीर्थस्थलों के चिकित्सालयों में दवाईयों व उपकरणों की कमी है तो उस कमी को यात्रा से पहले ही पूरा कर लिया जाए। चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि चारधामों व प्रमुख यात्रा पड़ावों में रोटेशन पर तैनात किए जाने वाले फीजिशियन को कॉर्डियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा, डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत, डा. बीपी सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कपरुवाण, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक लक्ष्मण सिंह पंवार के साथ ही समस्त चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की
Next: क्वार्टर खाली करने के नोटिस पर भड़के कॉलोनीवासी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.