Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीडब्ल्यूडी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
  • देहरादून

पीडब्ल्यूडी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच

RNS INDIA NEWS 15/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पीडब्ल्यूडी के आउटसोर्सिंग मेट, बेलदार कर्मचारी संघ से जुड़े मेट और बेलदारों ने विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही सड़क पर बैरेकेडिंग लगाकार रोका। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने 21 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता से वार्ता करवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया। शुक्रवार को मेट और बेलदार बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच शुरू किया। लेकिन पुलिस ने सचिवालय से पहले ही सड़क पर बैरेकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इससे खफा मेट और बेलदार सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कई बार धरना-प्रदर्शन करने बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को 21 दिसंबर को प्रमुख अभियंता से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया, जिस पर वह शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी एजेंसी के माध्यम से विभाग में समायोजन करने, ईएसआई, ईपीएफ का लाभ देने और बकाया मानदेय का भुगतान करवाने की मांग की है। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह, महामंत्री तेजपाल शाह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, आशा देवी, सुरजी देवी, निर्मल कुमार, कैलाश कुमार, मुकेश चंद, विकास रावत, अंजलि देवी, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी की सड़कों पर सीवर बहने से लोग परेशान
Next: बंग्लों की कांडी में बूढ़ी दिवाली में पारंपरिक लोकरंगों से हुई गुलजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.