Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति एवं पदभार ग्रहण तक बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति एवं पदभार ग्रहण तक बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
IMG-20220311-WA0014

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। बीजेपी को 47, कांग्रेस को 19 और अन्य प्रत्याशियों को चार सीटें मिली। इस चुनाव में भाजपा तो जीत गई, लेकिन सीएम धामी खुद खटीमा सीट से चुनाव हार गए। राज्यपाल को इस्तीफा देने के दौरान उनके साथ काबीना मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद भी थे।
उधर, बीजेपी में सीएम के चयन को लेकर कसरत जारी है। एक संभावना ये भी है कि पुष्कर सिंह धामी को ही सीएम बनाया जा सकता है। क्योंकि विधानसभा चुनाव उनके चेहरे पर ही लड़ा गया था और इसमें बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिली। वहीं, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी की पीठ भी थपथपा चुके हैं। दूसरी ओर आज प्रभारी प्रह्लाद जोशी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बैठक कर आगे की तैयारी को लेकर मंथन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी ही होंगे उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री, हाई कमान ने दे दी है सह‍मति
Next: अल्मोड़ा में मनोज तिवारी की जीत पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने निकाला विशाल विजय जूलूस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.