Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • रुद्रप्रयाग

पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यालय स्थित पुनाड़ पांडव चौक में पांडवों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ नृत्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को प्राचीन पुंडेश्वर मंदिर से अस्त्र शस्त्रों को पांडव चौक लाया गया जिसके बाद पूजा अर्चना के साथ पांडवों का अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य शुरू हो गया। ब्राह्मणों द्वारा सुबह पांडव चौक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर कई देवी देवता अवतरित हुए। जबकि भीमसेन और अन्य देव पश्वा पुंडेश्वर मंदिर पहुंचे, और यहां से पांडवों के बाण लेकर पांडव चौक पहुंचे। इसके बाद मंदिर के अंदर अस्त्र शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। बाद में स्थानीय देवी देवताओं के अवतरण के साथ पांडवों पश्चाओं ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान हनुमान के अवतरण के साथ ही कई आकर्षक दृश्य भी देखने को मिले। अंत में भगवान कृष्ण द्वारा भक्तों को आशीष देने का दृश्य दिखाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अनेक स्थानों से भक्त पांडव लीला देखने पहुंचे। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के सहयोग से पुनाड़ पांडव चौक में पांडव लीला का भव्य मंचन हो रहा है। प्रतिदिन पूजन अर्चन के बाद नृत्य किया जा रहा है। पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती एवं सचिव सुनील नौटियाल ने बताया कि पांडव नृत्य में सोमवार को (बाण पूजा) अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन किया गया। 15 दिसम्बर को महादेव पूजन, 20 को गैंडा कौथिग, 21 को गंगा स्नान, 22 को हाथी कौथिग, 23 दिसम्बर को मौरु डाली कौथिग के साथ पांडव नृत्य का समापन किया जाएगा। उन्होंने नगर से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पांडव लीला देखने के लिए पांडव चौक पुनाड़ आने का आह्वान किया है। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
Next: डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

प्रदेश में बनेगी पहली म्यूजिकल फिल्म, 90 मिनट की ‘चक्रव्यूह’ में रहेगी लोकगीतों की धुन

RNS INDIA NEWS 05/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

यूकेडी ने दिया सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ धरना

RNS INDIA NEWS 23/12/2025 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

गोशाला का दरवाजा तोड़कर भैंस के बच्चे को उठा ले गया भालू

RNS INDIA NEWS 18/12/2025 0

[display_rns_ad]

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जनवरी
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खैट पर्वत और नागटिब्बा ट्रैक होंगे विकसित
  • फौज में अफसर बनाने का झांसा देकर ऐंठी रकम
  • रिजॉर्ट में दोस्तों संग ठहरे युवक की संदिग्ध मौत
  • कार सवारों ने युवक का सिर फोड़ा, हाथ भी तोड़ा
  • बर्थडे पार्टी में बवाल, मारपीट के आरोप में क्रॉस केस दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.