Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • पौड़ी

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने को लेकर सोमवार को नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के नेतृत्व में लोगों ने डीएम परिसर के बाहर धरना दिया। समिति ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए 15 दिन में ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। सोमवार को धरना देते हुए समिति से जुड़े लोगों ने बीते दिनों गजल्ड और जयहरीखाल क्षेत्र में मानव वन्यजीव के हमलों से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा गया कि लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोग भय और असुरक्षा में जी रहे हैं। समिति ने आदमखोर घोषित गुलदारों को मारने के स्थायी आदेश, प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और रात में गश्त, मुआवजा राशि बढ़ाने, हथियार लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने और स्थायी आयोग के गठन की मांग की है। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर शिवप्रसाद रतूड़ी, सरदार सिंह रावत, मकान सिंह, ठाकुर सिंह नेगी, भरत सिंह, नरेश चंद्र नौड़ियाल, सुरेंद्र सिंह, मंजू नेगी, हरीशचंद्र, हुकुम सिंह टम्टा, खड़क सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम
Next: पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.