Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुल निर्माण के चलते सरयू नदी का पानी डायवर्ड किया
  • बागेश्वर

पुल निर्माण के चलते सरयू नदी का पानी डायवर्ड किया

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। सरयू नदी में पुल निर्माण के चलते नदी का पानी बागनाथ मंदिर की ओर डायवर्ड कर दिया है। इस कारण शवदाह को आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी से नगर पालिका अध्यक्ष को भी दो चार होना पड़ा। उन्हें शवदाह स्थल तक पहुंचने के लिए अपने जूते उतारकर हाथ से पकडऩा पड़ा। लोगों ने प्रशासन से इस तरह की मनमानी दूर करने की मांग की है। मालूम हो कि इन दिनों बागनाथ मंदिर से नुमाईशखेत तक पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए सरयू नदी में डंपर से लेकर ट्रकों को उतारा गया है। इन वाहनों को निर्माण स्थल पहुंचाने के लिए पानी को डायवर्ड किया गया है। इससे शवदाह को आने वाले लोगों परेशानी बढ़ गई है। लोग कंधे में लकड़ी रखकर घुटने-घुटने पानी से गुजरने को मजबूर हैं। रविवार को एक शवयात्रा में शामिल पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल को भी इस समस्या से जूझना पड़ा। उन्होंने पहले जूते उतारे। उन्हें हाथ में पकडक़र नदी पार की और यात्रा में शामिल हुए। उसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को जलभराव ठीक करने को कहा। पालिकाध्यक्ष के निर्देश के बाद ठेकेदार ने जेसीबी के माध्यम से नदी का समतल किया। इसके बाद परेशानी दूर हुई।

 

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार करोड़ की लागत से बनेगी कपकोट में 8 सड़कें
Next: कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ-2021 हेतु बीमा कार्यक्रम प्रारम्भ, यहाँ जानें

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.