Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर पहाड़ी से भारी बोल्डर-मलबा आने से ठप रहा ट्रैफिक, 18 घंटे फंसे रहे लोग
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर पहाड़ी से भारी बोल्डर-मलबा आने से ठप रहा ट्रैफिक, 18 घंटे फंसे रहे लोग

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट-टनकपुर नेशनल हाईवे भारी बोल्डर आ जाने से चुपकोट बैंड पर बंद रहा। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्री वाहनों में सवार लोग शुक्रवार देर रात से ही वहां फंसे रहे। शनिवार को इस सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। सडक़ बंद रहने से एंबुलेंस के साथ-साथ शवदाह वाहन भी जाम में फंस गए। करीब 18 घंटे बाद शनिवार दोपहर नेशनल हाईवो को ट्रैफिक के लिए खोला जा सका। जिले में हुई 52 घंटे से अधिक समय तक की भारी बारिश के बाद पिथौरागढ़-घाट-टनकपुर एनएच पर चुपकोट बैंड में शुक्रवार देर शाम पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आ गया। इस वजह से यह सडक़ पूरी तरह से बंद हो गई।
एनएच बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से आ रहे निजी यात्री और ढुलाई वाहन पूरी रात फंसे रहे। 18 घंटे से अधिक समय तक इस सडक़ पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सडक़ बंद रहने से बेरीनाग से पिथौरागढ़ एक कोरोना संक्रमित को लेकर आ रही एंबुलेंस के साथ-साथ कई शवदाह वाहन भी फंसे रहे। आसपास खाने-पीने के लिए कोई प्रबंध नहीं होने से लोग परेशान रहे। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाद सडक़ खुलने से लोगों को राहत मिली।
पिथौरागढ़-घाट-टनकपुर नेशनल हाईवे शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। नेशनल हाईवे पर सुरक्षित यातायात के लिए एनएच खंड लगातार जुटा है। -एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, एनएच, लोहाघाट

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेंटिलेटर तो आ गए, विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती नहीं हुई
Next: भाजपा की पोल खोल रही ऑलवेदर सड़क: कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.