Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वेंटिलेटर तो आ गए, विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती नहीं हुई
  • देहरादून

वेंटिलेटर तो आ गए, विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती नहीं हुई

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

वार्ड में भर्ती मरीजों को नहीं मिल रही वेंटिलेटर की सुविधा

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में पांच वेंटिलेटर तो आ गए हैं, लेकिन विडंबना यह कि उन्हें चलाने वाले विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में वेंटिलेटर कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए शोपीस बने हुए हैं। हरिद्वार लोकसभा सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने पखवाड़ाभर पहले ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड रोगियों के बेहतर इलाज के लिए पांच वेंटिलेटर और अन्य उपकरण खरीद के लिए सांसद निधि से 60 लाख रुपये दिए थे। देहरादून से पांच वेंटिलेटर दो दिन पहले सरकारी अस्पताल पहुंचे और कोविड वार्ड में उन्हें स्थापित भी कर दिया गया है। लेकिन, वेंटिलेटर चलाने वाला कुशल स्टाफ नहीं होने से वार्ड में भर्ती रोगी को वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में वेंटिलेटर शो पीस बने हुए हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वेंटिलेटर संचालन के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से विशेषज्ञ डाक्टर और कुशल स्टाफ देने की बात कही गई थी।

कोविड वार्ड में 27 बेड बढ़े: सरकारी अस्पताल का कोविड वार्ड अब 20 की जगह 47 बेड का हो गया है। गंभीर रोगियों को बेड मिलने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने 27 बेड और बढ़ा दिए हैं। सीएमएस ने बताया कि 20 बेड में सेंटरलाइजेशन ऑक्सीजन और 27 बेड में ऑक्सीजन कंसीलेटर की व्यवस्था है। यह सुविधा आज से शुरू कर दी गई है।
कोविड वार्ड में नए पांच वेंटिलेटर आने से संख्या 7 हो गई है। हां यह सच है कि वेंटिलेटर चलाने वाला स्टॉफ नहीं है। ऋषिकेश मेयर की मध्यस्थता में हुई वार्ता में हिमालयन अस्पताल से विशेषज्ञ स्टाफ दिलाने पर सहमति बनी थी। एक बार फिर मामला उनके संज्ञान में लाया जाएगा।
– डा. विजयेश भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स में ब्लैक फंगस के मरीजों हेतु 25-25 बेड के चार वार्ड बने
Next: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर पहाड़ी से भारी बोल्डर-मलबा आने से ठप रहा ट्रैफिक, 18 घंटे फंसे रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.