Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला
  • हरिद्वार

प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

हरिद्वार। इकरारनामा करने के बावजूद मकान की रजिस्ट्री करने से मुकर रहे एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बिचौलिए प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बिचौलिए प्रॉपर डीलर के पेट में चाकू से कई बार वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। घायल प्रॉपर्टी डीलर के भाई की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पथरी क्षेत्र के गांव एकड़ खुर्द का रहने वाला हुसैन पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। उसने कुछ समय पूर्व डेंसो चौक सिडकुल के पास एक मकान का सौदा कराया था। मकान खरीद रहे प्रेम चौहन पुत्र शिवचरण निवासी गली नंबर 5 सुभाषनगर और मनीष चौहान पुत्र विजयपाल निवासी रावली महदूद ने मकान बेचने वाले शिवकुमार पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी खादीवाला नुकुड़ सहारनपुर हाल निवासी विकासनगर कालोनी डेंसो चौक को पचास हजार रुपये एडवांस दिए थे। इकरारनामा के अनुसार शिव कुमार को मकान की रजिस्ट्री करनी थी, लेकिन वह टालमटोल करता चला आ रहा था। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर जब खरीदारों को लेकर शिवकुमार के घर पहुंचा तो उसने गुस्से में आकर प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला बोल दिया और उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथ आए दोनों खरीदार जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के भाई वसीम ने आरोपी शिव कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से छेड़छाड़ करने पर युवक की पिटाई
Next: जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कटारमल क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन विभाग के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.