Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कटारमल क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन विभाग के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कटारमल क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन विभाग के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कटारमल क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कटारमल व आसपास के क्षेत्रों में स्वदेश दर्शन योजना व 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत हुए कार्यों का निरीक्षण किया। कटारमल में बने सोविनियर शॉप, इण्टरप्रिटेशन सेन्टर व कैफे शॉप का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कटारमल में बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है इसको देखते हुए इन सेन्टरों में स्थानीय युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार देकर यहाँ पर विभिन्न तरह की सेवायें उपलब्ध करायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कटारमल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी अधिक सम्भावनायें हैं इसको देखते हुए यहाँ पर हुए अवस्थापना सुविधाओं को अच्छी तरह से उपयोग करने की आवश्यकता है।

भ्रमण के दौरान कटारमल गाँव की विभिन्न समस्याओं से भी स्थानीय लोगों ने उन्हें अवगत कराया जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कटारमल मन्दिर को जाने वाले पैदल रास्ते में रेलिंग ठीक करने व खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। बच्चों से उन्होंने कई सवाल पूछे। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि बच्चों के दो वर्ष कोविड की वजह से खराब हुए है इसको देखते हुए बच्चों को और अधिक मेहनत से बच्चों को पढाने की जरूरत है। उन्होंने कटारमल मन्दिर परिसर का भ्रमण कर वहाँ पर और अधिक सुविधायें दिये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। भ्रमण के दौरान पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला
Next: सीएम ने परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.