Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ज्ञान एवं विज्ञान से ही लोक संस्कृति में आती है क्रांति: प्रो सतपाल बिष्ट
  • अल्मोड़ा

ज्ञान एवं विज्ञान से ही लोक संस्कृति में आती है क्रांति: प्रो सतपाल बिष्ट

RNS INDIA NEWS 15/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में हिमालयी लोग संस्कृति पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। गुरुवार को इतिहास विभाग के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को विरासत का हस्तांतरण भी लोग संस्कृति के द्वारा ही होता है। प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि वर्तमान युग में अकादमी गतिविधि के अलावा सोशल मीडिया ने भी संस्कृति को बदलने में योगदान दिया है। बिना पढ़े लिखे लोग भी संस्कृति सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान और विज्ञान से ही क्रांति आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक और इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो बीडीएस नेगी ने कहा कि सेमिनार के लिए देश-विदेश से लगभग 200 से अधिक शोध पत्रों के सारांश मिल चुके हैं। जिसमें जर्मनी, पुर्तगाल, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश आदि देश शामिल है। प्रो देव सिंह पोखरिया ने कहा कि भारत के हर राज्य में लोक संस्कृति केंद्र है यह विषय अत्यंत विस्तृत है हिंदू कुश पर्वत से लेकर म्यांमार तक सभ्यता संस्कृति किस तरह से फैली यह बहुत ही अधिक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि लोग का अर्थ है जनसाधारण से है, उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में लोक का अर्थ आदिम संस्कृति असंस्कृति लोगों और ऐतिहासिक चीजों से लिया जाता था, परन्तु वर्तमान में भाषाई विविधता, पुरातात्विक, सामुदायिक, जनजाति जातियां, उपजातियां के अध्ययन को भी जोड़कर देखा जाता है। प्रो हामिद अली ने कहा कि लोक संस्कृति को भाषा से जोड़कर देख सकते हैं। भारत में सीजन से जुड़ी हुई अनेक परंपराएं हैं। यहां प्रकृति को सेलिब्रेट करने की लोक संस्कृति है। इसीलिए संस्कृति को हमें विस्तृत रूप में अध्ययन करने की आवश्यकता है। इस मौके पर सेमिनार के सह संयोजक गोकुल देउपा, रवि कुमार प्रेम प्रकाश पांडे मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग के दो छात्रों का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन
Next: मतदान प्रतिशत को बढ़ाए जाने पर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.