Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

प्रेमनगर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर में देर रात गोली चलाने से हुई युवक की मौत का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल और बाइक बरामद कर ली है।
एसएसपी कार्यालय में शनिवार को डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकार वार्ता में हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात प्रेमनगर में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मारते हुए फरार हो गए। घायल युवक राहुल को दून अस्पताल में परिजनों ने भर्ती करवाया। शनिवार तड़के राहुल की मौत हो गई। राहुल के मौसेरे भाई सागर ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह और उसके मौसेरे भाई राहुल पुत्र माधव और एक अन्य साथी पुराना पोस्ट ऑफिस मोहल्ला स्थित ग्राउंड में बैठे थे। तभी दो बाइक सवार युवक आए, जिनमें से मनजीत गोलिया जाट नाम के युवक ने पिस्टल से राहुल पर तीन फायर किए।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के अगले दिन शनिवार को अभियुक्त मनजीत गोलियां उर्फ जाट (31) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा तथा हिमांशु कुमार (21) पुत्र हरिओम ग्राम पिपरी थाना हीमपुर दीपा तहसील चांदपुर बिजनौर को मांडूवाला तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस टीम में सीओ प्रेमनगर दीपक सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत, एसएसआई कोमल सिंह रावत, झाझरा पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक धारीवाल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, नरेंद्र रावत, सोहन बडोनी, किरण कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नग्न तस्वीर या वीडियो को वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल के मामले बढ़े
Next: लगातार पांचवें दिन आपदा पीड़ितों के साथ मौजूद रहे मुख्यमंत्री

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.