Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेम संबंध से नाराज भाई ने की थी किशोरी की हत्या
  • हरिद्वार

प्रेम संबंध से नाराज भाई ने की थी किशोरी की हत्या

RNS INDIA NEWS 17/08/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर में किशोरी की हत्या उसके सगे भाई ने की थी। हत्या के बाद उसने जीजा की मदद से शव बोरे में रखकर गंगा में बहा दिया था। गांव के ही एक युवक के साथ किशोरी के प्रेम संबंधों से नाराज होकर भाई ने घटना को अंजाम दिया था। साले के बुलाने पर जब जीजा आया तब किशोरी की सांस चल रही थी। बावजूद दोनों ने उसे जीवित ही बोरे में बंद कर दिया और फिर बोरा गंगा में फेंक आए। 9 अगस्त को भिक्कमपुर चौकी के गांव निवासी युवक ने पुलिस से मिलकर बताया था कि गांव की किशोरी से उसके प्रेम संबंध थे। हाल ही में किशोरी के परिजनों को इसका पता चला था। तभी से किशोरी लापता है। उसने अनहोनी की आशंका जताकर तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। बुधवार को कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 अगस्त में सुबह किशोरी परिजनों से छिपकर प्रेमी से मिलने जा रही थी। भाई रवि ने उसे पकड़ा और नसीहत किया, तो किशोरी ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह दी। नाराज रवि ने उससे मारपीट की, तो अचानक गर्दन पर दबाव पड़ने से किशोरी का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। तब रवि ने पास के ओसपुर गांव से अपने जीजा बंटी को बुलाया और दोनों ने शव प्लास्टिक के बोरे में डालकर गंगा में बहा दिया। हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने 12 अगस्त में गंगा से किशोरी का शव बरामद कर लिया था। साले के बुलाने पर बंटी जिस समय ससुराल पहुंचा, तब तक किशोरी की सांसें चल रही थी। इसका पता चलने के बावजूद दोनों ने उसे जीवित ही बोरे में बंद कर दिया और फिर बोरा गंगा में फेंक आए। मंगलवार रात पुलिस ने किशोरी के भाई व जीजा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मनोज नौटियाल, मनोज ममगाई, सिपाही प्रभाकर थपलियाल, मोहन खोलिया, अनिल शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी की टंकी निर्माण से ग्रामीणों में खुशी
Next: 19 अगस्त को रहेगा जन्माष्टमी पर्व का अवकाश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.