Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी विभाग में बाहरी लोगों को प्रशिक्षण देने का आरोप
  • देहरादून

पीआरडी विभाग में बाहरी लोगों को प्रशिक्षण देने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
default featured image

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा वर्तमान में देहरादून निदेशालय स्तर पर चल रही नियमावली के विरूद्ध कुछ बाहरी लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाने का आरोप लगाया है। गांधी पार्क के समक्ष प्रदर्शन के दौरान पीआरडी जवानों का कहना था कि दो माह पूर्व विभाग द्वारा पूरे उत्तराखंड में कुंभ ड्यूटी के नाम पर हजारों बेरोजगार युवाओं को प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षण दिया गया। जबकि कुंभ मात्र अब गिने चुने दिनों का ही रह गया है। कहा कि विभाग में हो रही धांधली, घोटालों की जांच कराने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने संकल्प लिया कि अगर शीघ्रातिशीघ्र विभाग एवं शासन प्रशासन द्वारा इस विषय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन उग्र आंदोलन करने और एवं उच्च न्यायालय जाने के लिए मजबूर एवं बाध्य होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग व शासन प्रशासन की होगी। जवानों द्वारा मांग की जा रही है कि वर्तमान में चल रहे नियम विरुद्ध प्रशिक्षण की जांच कराते हुए इस पर रोक लगाई जाए। यदि विभाग कोई प्रशिक्षण करवाता है तो उसकी नियमावली और पीआरडी से संबंधित जो बेरोजगार युवाओं के फार्म भरे गए हैं उसकी जांच की जाए। पीआरडी विभाग द्वारा शासन प्रशासन में भेजी गई पीआरडी जवानों की लंबित मांगों जैसे वेतन बढ़ोतरी, अवकाश, मेडिकल, बीमा, सेवानिवृत्त के साथ एकमुश्त धनराशि बेल्ट नंबर आवंटन, प्रशिक्षण प्राप्त जवानों की ड्यूटी से पहले प्राथमिकता आदि का शीघ्र निस्तारण कर शासनादेश जारी किया जाए। मांग की है कि उत्तराखंड के मूलनिवासी प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को ही उत्तराखंड के किसी भी सरकारी अर्द्ध सरकारी विभागों में ड्यूटी दी जाए और वर्ष 2013 में हुए शासनादेश के अनुरूप उत्तराखंड से भारी व्यत्तिफयों को चिन्हित कर ड्यूटी से हटा कर पृथक किया जाए। उत्तराखंड के सभी जनपदों में वर्तमान में कुंभ के नाम से जो बेरोजगार युवाओं को पीआरडी के नाम पर प्रशिक्षण दिया गया उन बेरोजगारों के साथ जो विभाग ने छलावा किया है। उसका शीघ्र निस्तारण विभाग द्वारा ही किया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मन्दरवाल, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र लोधी जिला अध्यक्ष गम्भीर सिंह रावत, वीर सिंह रावत एवं समस्त पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत
Next: फास्टैग के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.