Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नशे के कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया
  • उत्तरकाशी

नशे के कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया

RNS INDIA NEWS 26/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें तीन आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। ये सभी आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस इकट्ठा कर तराई क्षेत्रों में तस्करी करते थे।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत की ओर से यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सावेज निवासी तलहेड़ी बुजुर्ग, थाना देवबंद, सहारनपुर, 36 वर्षीय जावेद निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून, 35 वर्षीय शहनवाज आलम निवासी ग्राम सापंला खत्री, थाना देवबंद, सहारनपुर, 33 वर्षीय जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम डिग्गी ढस्का, ननौता उत्तर प्रदेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंग लीडर सावेज सहित जावेद, शहनवाज आलम और जितेंद्र कुमार लंबे समय से चरस आदि के कारोबार में संलिप्त थे। ये लोग पहाड़ी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर तराई क्षेत्रों में तस्करी करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा था। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद गत 25 मार्च को थाना मोरी में चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘हिन्दी भाषा की वैज्ञानिकता’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
Next: राशिफल 27 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.