Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान महिला के सोने के कंगन चोरी
  • देहरादून

देहरादून के रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान महिला के सोने के कंगन चोरी

RNS INDIA NEWS 26/03/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। गढ़ी कैंट कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान दिल्ली से आए एक अधिकारी की पत्नी के सोने के दो कंगन चोरी हो गए। बंद कमरे में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैंट कोतवाली प्रभारी केके लुंठी के अनुसार नई दिल्ली के किदवई नगर पूर्व निवासी संजय त्यागी, जो भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी हैं, 10 और 11 मार्च को अपने परिवार के साथ देहरादून के पुनर्नवा वेलनेस रिसॉर्ट में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। उन्हें रिसॉर्ट में दो कमरे आवंटित किए गए थे।

बताया गया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने अपने सोने के कंगन कमरे में उतारकर रख दिए थे। जब भी परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर जाता था, कमरे को ठीक से बंद कर दिया जाता था। 12 मार्च को वापसी के दौरान सामान समेटते समय कंगन गायब मिले।

इसकी सूचना तत्काल रिसॉर्ट प्रबंधन और पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के समय मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली से नाराज होकर देहरादून पहुंचीं तीन नाबालिग बहनें, पुलिस ने सकुशल परिवार को सौंपा
Next: 1 अप्रैल से महंगी होंगी जरूरी दवाएं, 1000 से अधिक दवाओं के दाम बढ़ेंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.