Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
rns featured image new

रुडकी। एक युवक की बाइक डौसनी में फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर चालीस फुट नीचे गिर गई। इससे घायल युवक को लक्सर से जौलीग्रांट रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मोहम्मदपुर बुजुर्ग के एक किसान का बीस साल का बेटा गुरुवार को खेत में काम करने गया था। बाइक पर सवार होकर शाम को वह लक्सर रुट पर स्टेट हाइवे से होकर वापस घर जा रहा था। डौसनी में उसकी बाइक रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल की रेलिंग से जा टकराई। इससे युवक उछलकर करीब चालीस फुट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर रुडक़ी के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में मौत होने पर अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन परिजन इससे इनकार करने लगे। इसके बाद परिजनों प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति से शव को बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले आए। गांव में गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि युवक के शव के पोस्टमार्टम की कोई सूचना नहीं थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून मेडिकल कॉलेज को दी जाएगी सब्जी मण्डी की भूमि
Next: पीआरडी विभाग में बाहरी लोगों को प्रशिक्षण देने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.