Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पीआरडी कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पीआरडी कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। विकास भवन स्थित पीआरडी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। उसने एक पीआरडी जवान से ट्रांसफर के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। विजिलेंस टीम के अनुसार, एक पीआरडी जवान ने ऊधमसिंह नगर के पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार पुत्र ऋषिवीर सिंह निवासी ग्राम सिकंदराबाद उझानी, जिला बदायूं यूपी हाल निवासी कलेक्ट्रेट कॉलोनी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। आरोप है कि पीआरडी जवान से ड्यूटी पर लगवाने के लिए भी 10 हजार रुपये लिए गए थे। अक्तूबर माह में पीआरडी जवान को जिला आबकारी कार्यालय में ड्यूटी दे दी गई थी। इस बीच, पीआरडी जवान ने घरेलू समस्या का हवाला देते हुए प्रशासनिक अधिकारी से उसका ट्रांसफर गदरपुर क्षेत्र में करने का निवेदन किया। इस पर उससे ट्रांसफर के लिए फिर 10 हजार रुपये की डिमांड की गई। इसकी शिकायत उसने हल्द्वानी विजिलेंस से की। जांच में आरोप सही पाए गए। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विजिलेंस टीम ने पीआरडी जवान से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। टीम में पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल, निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के अलावा सिडकुल पुलिस शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुरक्षण कार्य के चलते 03 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Next: दीपावली से पहले आम आदमी को झटका : फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.