Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए मुर्गी के चूजे बांटे
  • बागेश्वर

प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए मुर्गी के चूजे बांटे

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। पशुपालन विभाग ने जिला योजना के तहत 50 प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए मुर्गी के चूजे बांटे। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि मुर्गी पालन में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसकी मदद से बेरोजगार युवा आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के लोकल से वोकल मिशन को भी साकार किया जा सकता है। पशु चिकित्सालय बिलौना में एसपीपी बैकयार्ड मुर्गी पालन योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अमतौड़ा, बेलता, खोली आदि गांवों के प्रवासियों को चूजे बांटे गए। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने बताया कि प्रति परिवार 50 चूजे वितरित किए गए। जिसके साथ ही मुर्गी पालकों को जाली और मुर्गी का भोजन दाना दिया गया। उन्होंने बताया कि विभाग ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए चयनित पचास परिवारों को चूजे बांटे है। अगर ये सफल हुए तो विभाग इन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाया जाएगा। ताकि वे अपने कारोबार को बढ़ा सकें और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार का सृजन करें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी सहित तमाम काश्तकार व प्रवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत से देहरादून के लिए रोडवेज सेवा शुरू
Next: कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.