Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत से देहरादून के लिए रोडवेज सेवा शुरू
  • अल्मोड़ा

रानीखेत से देहरादून के लिए रोडवेज सेवा शुरू

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा/रानीखेत। पर्यटन नगरी से दिल्ली के बाद अब देहरादून के लिए भी परिवहन निगम की सीधी बस सेवाएं बहाल हो गईं हैं। शनिवार को देहरादून के लिए बस सेवाओं के संचालन की शुरूआत हुई। देहरादून के लिए दिन व रात्रि दोनों ही सेवाओं में यात्रियों की संख्या भी पर्याप्त रही। दिल्ली व देहरादून के लिए बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सुविधाएं मिलने लगीं हैं। लॉकडाउन के बाद से रानीखेत से देहरादून, दिल्ली सहित विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप था। हालांकि अनलॉक के पहले चरण रानीखेत से हल्द्वानी व रामनगर के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। लेकिन देहरादून, दिल्ली रूट पर बसों का संचालन बंद था। इधर, अनलॉक प्रक्रिया की नई गाइड लाइन के तहत छह माह बाद चार दिन पूर्व रानीखेत डिपो से दिल्ली के लिए दो बसों का संचालन किया गया। इधर, लगातार मांग के बाद अब डिपो ने देहरादून के लिए बस सेवाएं बहाल कर दीं हैं। शनिवार को लंबे अर्से बाद बसें देहरादून को रवाना हुई। स्टेशन प्रभारी हरीश जोशी व कर्मचारी नेता मनोहर सिंह रावत ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे वाया रामनगर होते हुए बस देहरादून को रवाना हुई। जबकि रात्रि सेवा प्रतिदिन दिन में तीन बजे रानीखेत से देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन दोनों ही बस सेवाओं में पर्याप्त यात्री बैठे। इस बीच विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं देहरादून सहित विभिन्न जगहों आयोजित होनी हैं, बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों के साथ छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल जनता को समर्पित
Next: प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए मुर्गी के चूजे बांटे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.