Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए सुगमता से मिले लोन: ब्लॅाक प्रमुख कपकोट
  • बागेश्वर

प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए सुगमता से मिले लोन: ब्लॅाक प्रमुख कपकोट

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना महामारी से घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए केंद्र और राज्य सरकार तमाम तरह की योजनाएं चला रही हैं। जिन्हें जिला उद्योग और अन्य विभागों से संचालित किया जा रहा है। युवा लोन लेने के इच्छुक भी हैं, लेकिन बैंक और उनके बीच समन्वय नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए कपकोट के ब्लॉक प्रमुख ने ब्लाक स्तर पर बैंकर्स की बैठक बुलाने और युवाओं की परेशानियों का व्यावहारिक समाधान खोजने की मांग की। ब्लॅाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने लीड बैंक अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने बतया कि कपकोट के ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में पोस्टऑफिस में समय पर धनराशि नहीं पहुंच पाती है। इससे पेंशनर्स को अधिक परेशानी हो रही है। किराया अधिक होने से वह जिला या ब्लॉक मुख्यालय भी नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तमाम युवाओं ने स्वरोजगार के लोन के लिए आवेदन किया है, लेकिन बैंक और उनके बीच तालमेल नहीं होने से आवेदक परेशान हैं। वह लगातार बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी से जल्द ब्लॉक स्तर पर बैंकर्स की बैठक बुलाने को कहा। ताकि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान हो सके और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन कर रहे लोगों को सुगमता से लोन मिल सके। उन्होंने दूरस्थ गांवों के डाकखानों में धन उपलब्ध करवाने और मोबाइल एटीएम वैन का रूट तय करने की भी मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन कार्ड आनलाइन को लगे शिविर में उमड़ी भीड़
Next: चौराहे में लगी स्ट्रीट लाइट चोरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.