Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बारात की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर

बारात की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल, दो की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 20/04/2026
rns featured image new

बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में सोमवार को बारात में जा रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शामा भनार के पास लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर कीमू गांव से धरमघर जा रही बारात की बोलेरो मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमंत बिष्ट को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
Next: तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत, पोस्टमार्टम के नाम पर वसूली

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.