Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रथम महिला गुरमीत कौर ने दी करवा चौथ के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
  • देहरादून

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने दी करवा चौथ के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजभवन में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने राजभवन परिवार की महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्यौहार मनाया। इसमें अपर सचिव श्रीमती स्वाती एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव, सुरभी सिरोही सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुए और महिलाओं ने उनमें बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी उपस्थित महिलाओं को करवा चौथ के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्यौहारों में एक प्राचीन त्यौहार है। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह पर्व परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है, विशेष रूप से यह पति-पत्नी दोनों के लिए खास महत्व रखता है। श्रीमती कौर ने कहा कि राजभवन परिवार की सभी महिलाओं द्वारा सामूहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी त्यौहार एक साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहारों को एक साथ मनाने से हमें एक दूसरे के सुख-दुख में भागीदारी का मौका मिलता है। इससे पूर्व भी कई अवसरों पर भी राजभवन में फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें राजभवन परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध
Next: मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.