Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्राकृतिक आपदा स्थल की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें आई सामने
  • उत्तराखंड

प्राकृतिक आपदा स्थल की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें आई सामने

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
rns featured image new

जोशीमठ की तबाही

 

नई दिल्ली ,09 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से धौलीगंगा नदी में आई जल प्रलय के कारण अब तक करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 197 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस प्रलय में तपोवन और रैणी गांव के आसपास का इलाका पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। अब इस प्रलय के पहले और बाद की ग्लेशियर की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि कैसे यह घटना इतनी बड़ी जल प्रलय में तब्दील हुई।
सैटेलाइट उत्तराखंड के जोशीमठ के पास रिज-लाइन की प्राकृतिक आपदा के पहले और बाद की तस्वीरें हैं। यह वह स्थान है जहां से बर्फ और मलबा ढहकर धौलीगंगा की संकरी तेज बहाव वाली नदी घाटी में गिरा था। यह नदी अलकनंदा नदी में जाकर मिलती है।
इसमें से पहली तस्वीर 6 फरवरी की है जिसमें रिज लाइन साफ दिखाई दे रही है। जबकि दूसरी तस्वीर इसके दूसरे दिन 7 फरवरी की है जो कि आपदा के कुछ ही समय बाद ली गई है। इसमें बर्फ और रिज-लाइन का विशाल क्षेत्र दिखाई दे रहा है। बर्फ के नदी-घाटी में स्खलन के प्रभाव से बहा मलबा भी 7 फरवरी की छवि में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
हिमस्खलन से मलबे के बहने की घटना के बाद एक ग्लेशियर फटने की रिपोर्ट आई थी। इस प्राकृतिक आपदा से थोड़ी ही दूर पर स्थित दो हाइडल पावर प्लांट नष्ट हो गए। इस प्राकृतिक घटना में 26 लोगों की जान चली गई और लगभग 200 लोग अब तक लापता हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार 24 घंटे बनाए हुए है नजर, पुल टूटने से 13 गांवों से टूटा संपर्क
Next: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसेगी सरकार, तैयार किए दिशा निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.