Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसेगी सरकार, तैयार किए दिशा निर्देश
  • राष्ट्रीय

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसेगी सरकार, तैयार किए दिशा निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली  (आरएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राज्यसभा में कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म के नियंत्रण और मार्गदर्शन के लिए दिशा निर्देश तैयार हो गया है और इसे जल्दी ही लागू किया जाएगा। जावडेकर ने शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महेश पोद्दार द्वारा इस मामले को उठाये जाने पर कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर दिशा निर्देश तैयार हो गया है जिसे जल्दी लागू किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर सरकार को सुझाव और शिकायतें मिली है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, हमें ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध कुछ वेब सीरीजों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर रिलीज फिल्में और सीरियल्स, डिजिटल समाचार पत्र, केबल टेलीविजन नेटवर्क्स एक्ट या सेंसर बोर्ड के दायरे में नहीं आते हैं।
पोद्दार ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान सिनेमाघरों और मनोरंजन के अन्य साधनों के बंद होने के बाद इंटरनेट तथा ओटीटी प्लेटफार्म की मांग में तेजी से वृद्धि हुई। ओटीटी प्लेटफार्म पर महिलाओं को लेकर गंदी टिप्पणियां की जा रही है । इस पर गाली गलौज की भाषा का उपयोग हो रहा है इसलिए इसे नियंत्रित किये जाने की जरूरत है।
इससे पहले प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मंत्रालय को ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट के लिए एक स्व-नियामक तंत्र विकसित करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत प्रतिबंधित सामग्री पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया और हितों के टकराव के मसले भी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राकृतिक आपदा स्थल की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें आई सामने
Next: अमेरिका ने उत्तराखंड आपदा पर जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.