Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रदूषण फैलाने वाली एक फैक्ट्री सील, एक को नोटिस
  • ऊधम सिंह नगर

प्रदूषण फैलाने वाली एक फैक्ट्री सील, एक को नोटिस

RNS INDIA NEWS 21/12/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। महुआखेड़ा गंज स्थित प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्ट्रियों पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में बैट्री बनाने वाली प्राइम टैक लीड रिसाइकिलिंग इंडस्ट्री के पास संचालन करने की अनुमति नहीं मिलने पर सील कर दिया गया। वहीं ऊषा प्लाईवुड फैक्ट्री को प्रदूषण फैलाने पर नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि शनिवार को किसी ने फेसबुक पर महुआखेड़ा गंज में प्रदूषण फैलने और हरे रंग की बूंदे घरों में गिरने की पोस्ट डाली थी। जिसपर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने त्वरित संज्ञान लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को उनके नेतृत्व में जांच के आदेश दिए। शिकायत के आधार पर टीम ऊषा प्लाईवुड फैक्ट्री में पहुंची। जहां पाया गया कि फैक्ट्री में किसी नई मशीन का ट्रायल चल रहा था। उसी के कारण पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था। जिस पर प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा पुरानी बैट्री की रिसाइक्लिंग करने वाली प्राइम टैक लीड रिसाइकिलिंग इंडस्ट्री की जांच की गई। वहां पाया कि उनके पास न तो एनओसी थी न ही फैक्ट्री संचालित करने की अनुमति थी। नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता दिलावर अली, पटवारी अकरम सैफी, नीरज कठैत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ड्यूटी कराए जाने पर राजस्व कर्मियों ने जताई नाराजगी
Next: राशिफल 22 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.