Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्राधिकरण समाप्ति की मांग को लेकर जारी रहेगा आन्दोलन, सोमवार को संघर्ष समिति बैठक कर आगे की रणनीति पर करेगी विचार: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

प्राधिकरण समाप्ति की मांग को लेकर जारी रहेगा आन्दोलन, सोमवार को संघर्ष समिति बैठक कर आगे की रणनीति पर करेगी विचार: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rajeev karnatak

अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि विगत माह सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के कारण सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अपना आन्दोलन कुछ समय के लिए स्थगित किया था। उन्होंने आगे बताया कि जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर समिति पुनः आन्दोलन को बदस्तूर जारी रखेगी। जिसके लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति की एक बैठक समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में कल सोमवार को नगरपालिका के सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गयी है। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आम जनता से वार्ता कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने उक्त बैठक में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आम जनता से अपनी भागीदारी करने की अपील की है। कर्नाटक ने बताया कि नवम्बर 2017 में भाजपा की सरकार ने जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को समूचे पहाड़ी क्षेत्र में तुगलकी फरमान से लागू कर दिया था जिसका संघर्ष समिति एवं स्थानीय जनता लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से संघर्ष समिति समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आन्दोलन कर रही है। परन्तु अभी तक सरकार के द्वारा इसे समाप्त नहीं किया गया है। कुछ माह पूर्व जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को राज्य सरकार द्वारा स्थगित किया गया जो समस्या का हल नहीं है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र सम्बन्धित अधिकार नगरपालिका को नहीं दे देती तब तक संघर्ष समिति का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कल होने वाली बैठक में सर्वदवीय संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों, समस्त राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों एवं आम जनता से पहुंचने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल के नाम पर जाखनदेवी में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
Next: मणिपुर में सीएम पद को लेकर हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे बीरेन सिंह और थोंगम विश्वजीत सिंह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.