Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्राधिकरण के समाप्त होने से जनता को मिलेगी राहत: प्रकाश जोशी
  • अल्मोड़ा

प्राधिकरण के समाप्त होने से जनता को मिलेगी राहत: प्रकाश जोशी

RNS INDIA NEWS 10/10/2020
IMG-20201010-WA0072

अल्मोडा़। आज प्रेस को जारी एक बयान में सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक एवम् नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि यदि 14 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर दिया जाता है तो यह जनता की बहुत बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि लगभग तीन साल पहले अल्मोडा़ सहित समूचे पर्वतीय क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा बिना यहां की भौगोलिक स्थिति को समझे, बिना जनता को विश्वास में लिए जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण लागू कर दिया गया था, जिससे जनता को अपने भवन-निर्माण करने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने के बाद से ही समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है तथा अल्मोडा़ में प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति पिछले तीन सालों से लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि जनहित में जिला विकास प्राधिकरण पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए तथा भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिकाओं को वापस मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही स्टेट बिल्डिंग बायलॉज विद्यमान है जिसके तहत नगरीय क्षेत्र में भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित अधिकार नगरपालिकाओं को दिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला विकास प्राधिकरण पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए आंशिक संशोधन होने से जनता की दिक्कतें और बढ़ेगीं। श्री जोशी ने अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण हटाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति के भी सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद दिया कि उनके लगातार विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने भारी जनदबाव में प्राधिकरण के पुनः सर्वेक्षण हेतु समिति बनाई तथा समिति भी इसी निष्कर्ष में पहुंची है कि जिला विकास प्राधिकरण समाप्त होना चाहिए।उन्होंने कहा कि अब गेंद पूरी तरह से प्रदेश सरकार के पाले में है तथा 14 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट में सरकार ने इस जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह से समाप्त कर देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंडरवेट लोगों के लिए वरदान हैं ये 4 आसान एक्सरसाइज, मसल्स बनने के साथ होगा वेट गेन
Next: भाजपा हवालबाग मंडल अल्मोड़ा प्रशिक्षण वर्ग की हुई तैयारी बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.