Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • अंडरवेट लोगों के लिए वरदान हैं ये 4 आसान एक्सरसाइज, मसल्स बनने के साथ होगा वेट गेन
  • रहन-सहन

अंडरवेट लोगों के लिए वरदान हैं ये 4 आसान एक्सरसाइज, मसल्स बनने के साथ होगा वेट गेन

RNS INDIA NEWS 10/10/2020
rns featured image new

एक ओर जहां भारी संख्या में लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंडरवेट होते हैं और हर तरीके से अपना वजन बढ़ाने में लगे रहते हैं। ऐसे लोग अपनी डाइट से लेकर अपने लाइफस्टाइल को लेकर काफी गंभीर होते हैं, लेकिन कई बार इन्हें सकारात्मक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। फिट रहना और स्ल्पि बॉडी हर किसी को पसंद होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पतलापन भी सही नहीं है।
एक ओर जहां भारी संख्या में लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंडरवेट होते हैं और हर तरीके से अपना वजन बढ़ाने में लगे रहते हैं। ऐसे लोग अपनी डाइट से लेकर अपने लाइफस्टाइल को लेकर काफी गंभीर होते हैं, लेकिन कई बार इन्हें सकारात्मक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। फिट रहना और स्ल्पि बॉडी हर किसी को पसंद होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पतलापन भी सही नहीं है। इसलिए अगर आप भी इन्हीं में से हैं जो जरूरत से ज्यादा पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको 4 ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जो वाकई फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये एक्सरसाइज-

ट्राइसेप्स डिप्स


जो लोग अंडरवेट हैं जो अब वजन बढ़ाना चाहते हैं लेकिन कर्वी फिगर के साथ तो अपने दिनभर के वर्कआउट में ट्राइसेप्स डिप्स शामिल करें। इस एक्सरसाइज को करने से बाहों को सही शेप मिलती है और मसल्स मजबूत होती है। इस एक्सरसाइज को करने से बैक बॉडी भी टोन्ड होती है। इस एक्सरसाइज को करने में आपको थोड़ी सी मेहनत लगानी पड़ सकती है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को पीठ के पीछे बेंच पर टिकाएं और पैरों को सामने वाले बेंच पर रखें। अब हाथों की मदद से अपने शरीर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। आप एक दिन छोडक़र इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

पुश अप्स

यदि आप वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो पुश अप्स सबसे बेस्ट है। पुश अप्स करने से आपकी ऊपरी बॉडी टोन्ड रहती है और एक्स्ट्रा मसल्स गेन होने में मदद मिलती है। इन दिनों इस बॉडी वर्कआउट करने का एक लाभ यह भी है कि इससे पीठ, गर्दन और शोल्डर के दर्द से भी राहत मिलती है। लेकिन अगर आप पहली बार पुश अप्स करना ट्राई कर रहे हैं तो शुरुआत में किसी की निगरानी में करें या फिर सीमित संख्या में करें।

बेंच प्रेस

वजन बढ़ाने के लिए बेंच प्रेस एक्सरसाइज भी बहुत कारगार है। यह एक्सरसाइज महिलाओं को लिए अधिक सुझाई जाती है। जिन महिलाओं के स्तन छोटे हैं इस एक्सरसाइज को करने से उन्हें बढ़ाया जा सकता है। इसे करना भी बेहद आसान है। एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले बेंच पर पीठ के बल लेटें और फिर दोनों हाथों से बार्बेल को पकड़ें। अब करीब 12 से 15 मिनट तक आपको बार्बेल को ऊपर से नीचे लाना है। इस एक्सरसाइज को करने से पुरुषों का सीना चौड़ा होता है।

डंबल चेस्ट प्रेस

अगर आप भी अंडरवेट हैं और तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज से ही डंबल चेस्ट प्रेस करना शुरू कर दें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको डंबल्स की जरूरत पड़ेगी। इसे करना भी आसान है। डंबल चेस्ट प्रेस को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और फिर डंबल की मदद से हाथों को ऊपर नीचे लाएं। इससे बाइसेप्स तो स्ट्रॉंग होंगे ही साथ ही सीना भी चौड़ा होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: B.Ed, M.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए 25 तक करें आवेदन
Next: प्राधिकरण के समाप्त होने से जनता को मिलेगी राहत: प्रकाश जोशी

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.