Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से मजबूत
  • देहरादून

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से मजबूत

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश की आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं से किये अपने हर वादे को बीते चार साल में जमीन पर उतारा है। कुपोषण के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘‘पीएम मातृत्व वंदना योजना’’ को उत्तराखंड में लागू कर मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेश की महिलाएं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएम रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित योजना से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद से महिलाएं गर्भावस्था खुद के साथ-साथ अपने नवजात की भी देखभाल करने में सक्षम हुई हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए योजना चलायी जा रही है। सरकार की ओर से योजना के तहत महिलाओं को पहले छह महीनों तक के लिए प्रारंभिक एवं विशेष स्तनपान और पोषण प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताओं को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य और पोषण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना के तहत गर्भधारण के समय महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिससे नियमित रूप से जच्चा-बच्चा की जांच हो सके। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) चलायी गयी है। इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। यह योजना देश के विभिन्न राज्यों में भी लागू है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। जिससे वह खुद के साथ-साथ अपने नवजात की भी देखभाल कर सकें। योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला व माताओं को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता राशि सीधे उनके खाते में जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भी इस योजना के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Next: टैक्स वसूली के विरोध में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.