Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़, फरार
  • चम्पावत

प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़, फरार

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अपनी कालेज की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रधानाचार्य फरार है। आरोप है कि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लीलांबर बिष्ट ने अपने ही कालेज की छात्रा को अकेली देखकर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा इससे घबरा गयी और रोते बिलखते घर पहुंची। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पाटी थाना प्रभारी बची सिंह बष्टि ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ देर रात को यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस प्रकरण के बाद अभिभावकों व स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने प्रधानाचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पाटी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ 123 होटल, रिसोर्ट, होमस्टे, स्पा सेंटरों को किया चेक; 35 के विरुद्ध हुई कार्रवाई
Next: आपदा की मार से त्रस्त किसान, आजीविका के लिए किसान तोड़ रहे पत्थर

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.