Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आपदा की मार से त्रस्त किसान, आजीविका के लिए किसान तोड़ रहे पत्थर
  • पिथौरागढ़

आपदा की मार से त्रस्त किसान, आजीविका के लिए किसान तोड़ रहे पत्थर

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। आपदा के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ जिले में किसानों के खेत बर्बाद हो गए हैं। ऐसे में किसानों के पास आजीविका के लिए बोल्डर तोड़कर गुजारा करने के सिवाय और कोई चारा नहीं है। सीमांत के आपदा प्रभावितों पर आपदा की मार के साथ ही सरकार व सरकारी मशीनरी की सुस्ती भी भारी पड़ रही है। आपदा ने घर छीन लिया तो उपजाऊ खेत मलबे और बोल्डरों से पट गए। अब हालात यह हैं कि जिन खेतों में आलू, राजमा का उत्पादन कर घर चलता था अब उनमें गिरे बोल्डरों को तोड़कर प्रभावित घर चलाने को मजबूर हैं। मुनस्यारी के 29 परिवार किसी तरह कभी सोना उगलने वाले अपने खेतों में रोड़ी तोड़कर अपना परिवार पाल रहे हैं। लेकिन उनकी यह परेशानी व लाचारी किसी को नहीं दिख रही। मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांव धापा व गनघरिया गांव में कभी आलू व राजमा की फसल से लहलहाते खेतों में साफ नजर आ रहे रोड़ी के ढेर व वहां बिखरे बड़े-बड़े बोल्डर सरकारी मशीनरी की लापरवाही व आपदा प्रभावितों की लाचारी को बयां कर रहे हैं। वर्ष 2013 से 2021 तक यहां सात से अधिक बार आई आपदा ने 83 परिवारों से सबकुछ छीन लिया। मकान क्षतिग्रस्त हो गए और खेत-खलिहान मलबे व बोल्डरों से पट गए। सरकार ने इनमें से 54 परिवारों को मुआवजा देकर विस्थापित किया। लेकिन 29 परिवारों को उनके हाल पर छोड़ दिया। ये परिवार किसी तरह टूटे मकानों में रहकर दिन बिता रहे हैं तो उनके सामने रोजगार का भी संकट पैदा हो गया है। आपदा से पूर्व ये परिवार आलू-राजमा का उत्पादन कर अपना परिवार पाल रहे थे। अब हालात यह हैं कि जिस आपदा ने उन्हें गहरी चोट देते हुए उनके खेत-खलिहान बोल्डरों से पाट दिए, उन्हीं बोल्डरों को तोड़कर उन्हें अपना घर चलाना पड़ रहा है। बर्बाद हो चुके खेतों में ये परिवार रोड़ी तोड़कर जीवन को पटरी पर लाने की जद्दोजहत में जुटे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़, फरार
Next: सीबीआई ने पहली चार्जशीट में पार्थ चटर्जी को बताया मास्टरमाइंड

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.