Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर योजना संचालित करने का मामला डीएम तक पहुंचा
  • देहरादून

प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर योजना संचालित करने का मामला डीएम तक पहुंचा

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासखंड कालसी की ग्राम पंचायत हयौ टगरी में फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर योजनाओं को संचालित करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस प्रकरण की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान बबीता देवी का आरोप है कि विकासखंड कार्यालय के एक कर्मचारी की टेबल से दो मनरेगा योजनाओं की फाइलें मिलीं, जिनमें उनके जाली हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई थी। जब उन्होंने इस संबंध में कर्मचारी से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि ये फाइलें उनकी टेबल पर कैसे आईं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से संबंधित योजनाओं के दस्तावेज दिखाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत 27 नवंबर 2024 को जानकारी मांगी। अपील के बावजूद उन्हें केवल अधूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्राम प्रधान के अनुसार पंचायत के वित्तीय मामलों में करीब 17 लाख रुपये और मनरेगा समेत अन्य योजनाओं से संबंधित 14 से अधिक परियोजनाओं की जानकारी उनसे छिपाई जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बताया कि इस मामले में बैठक कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बावजूद इसके विकासखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके। ज्ञापन देने वालों में संजय चौहान, प्रेम सिंह चौहान, सुनील चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थलीसैंण के दो गांवों की महिलाओं में चारापत्ती को लेकर हुआ विवाद
Next: सीएम धामी ने किया नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.