Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम अलर्ट : प्रदेश में तीन फरवरी से मौसम में आएगा बदलाव
  • उत्तराखंड

मौसम अलर्ट : प्रदेश में तीन फरवरी से मौसम में आएगा बदलाव

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
Weather

3 फरवरी को कुछ जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में दो दिन का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में कल से एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने तीन फरवरी को कुछ जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद कल तीन फरवरी से प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राज्य के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में 3000 मीटर पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तीन फरवरी से राज्य भर में बारिश का क्रम तेज होगा। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इस दिन नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। साथ ही देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे मे इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में चार फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट है।

मौसम का ऐसा ही हाल चार फरवरी को भी जारी रहेगा। इस दिन नैनीताल, चंपावत जिले में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। साथ ही नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर जिले में गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमकेगी। ऐसे में अब दो फरवरी से लेकर चार फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के चलते एक बार फिर से सर्दी में इजाफा होने की संभावना है। पांच फरवरी को पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो ने युवा सम्मेलन कार्यक्रम का किया आयोजन
Next: 21 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.