Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पोते-भतीजी के साथ घर लौट रही महिला पर भालू ने किया का हमला
  • पौड़ी

पोते-भतीजी के साथ घर लौट रही महिला पर भालू ने किया का हमला

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिले के थलीसैंण के एक गांव में पोते व भतीजी के साथ मायके से घर लौट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में भतीजी ने भालू पर दरांती से वार कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गई। हालांकि इसमें पोता पूरी तरह सुरक्षित है। हमले में दोनों घायलों का उपचार मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा है। थलीसैंण के चौथान पट्टी स्थित दैड़ा गांव निवासी 42 वर्षीय हीरा देवी पत्नी हयात सिंह अपने 1 वर्षीय पोते व 20 वर्षीय भतीजी रेखा के साथ मातोली गांव (मायका) से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में भालू ने हीरा देवी पर अचानक हमला कर दिया। ताई के बचाव में रेखा ने भालू पर दरांती से वार कर दिया। शोर बचाने पर भालू भाग खड़ा हुआ। लेकिन भालू के हमले में हीरा देवी व रेखा घायल हो गए। हालांक‌ि इस दौरान पोता पूरी तरह सुरक्षित रहा। घायलों को उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूंगीधार में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को म‌ेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार थलीसैंण आनंदपाल ने बताया कि दैड़ा गांव निवासी हीरा देवी व रेखा भालू के हमले में घायल हो गए हैं। घटना में पोता पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि राजस्व पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी थलीसैंण अनिल रावत ने बताया कि भालू के हमले में घायलों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें
Next: उत्तराखंड : सीएम धामी का टाइम टेबल हुआ फिक्स, मिलते समय तोहफे में लानी होगी बताई हुई ये चीज़

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.