Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पोस्टर में एकता, भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता ने बाजी मारी
  • ऊधम सिंह नगर

पोस्टर में एकता, भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता ने बाजी मारी

RNS INDIA NEWS 07/12/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गोशन स्कूल में ओहो हिल यात्रा में प्राकृतिक संसाधनों के बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाओ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा एकता और भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा निवेदिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन मुख्य अतिथि ओहो रेडियो स्टेशन के संस्थापक आरजे काव्य, विशिष्ट अतिथि शेरोन जैकब एवं विद्यालय प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टैक्स चोरी व जीएसटी के बारे में बताया। ओहो रेडियो की टीम ने उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रकृति से संबंधित जागरूकता अभियान के बारे में भी जानकारी दी। आरजे काव्य और आरजे मान ने विद्यार्थी जीवन एवं कॅरियर प्लानिंग विषय पर बच्चों से संवाद भी किया। प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं वर्तमान में संचालित कार्यक्रमों से अवगत करवाया। इस मौके पर प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन नवनीत मसीह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल, नीरज जोशी, सिमरन कौर, शिवदत्त जोशी, हेम कांडपाल, कशिश भट्ट, मीनाक्षी कुमारी, चारू जोशी, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
Next: ड्रोन से बनेगा कोतवाली और सीओ कार्यालय का लेआउट प्लान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राजस्व ग्राम मालिकाना हक को लेकर सरकार कर रही पक्षपात : बेहड़

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.